देश के जैन समाज के संत आचार्य महाप्रज्ञ महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष 2020, पर महाराष्ट्र की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.ललिता बी.जोगड़ के सम्पादन में एक ऐतिहासिक काव्य-संग्रह का प्रकाशन किया गया, जिस में पूरे देश के 1121 रचनाकारों की महाप्रज्ञ महाराज को समर्पित रचनाएँ संग्रहीत की गईं.
‘महाप्रज्ञ’ काव्य-संग्रह में शील निगम मुंबई, मंजुल भटनागर मुंबई, सुरेश शर्मा जयपुर, कंचन शर्मा शिमला, सीमा आशीष शर्मा, श्रुति पुनीत जैन आदि की रचनाएँ भी शामिल की गई हैं. यह महाकाव्य संग्रह विश्व के साहित्य के इतिहास में सबसे अलग एवं सबसे अनूठा है ऐसा ‘The British world Record, London, UK’ की ज्यूरी में घोषित किया गया.
सुरेश शर्मा, जयपुर
मंजुल भटनागर, मुंबई
शील निगम, मुंबई
Leave a Reply